डुमरांव विधायक राहुल सिंह ने मकर संक्रांति पर एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह और दही-चूड़ा भोज आयोजित किया
डुमरांव। शुक्रवार को मकर संक्रांति के अवसर पर डुमरांव विधायक राहुल सिंह द्वारा एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह एवं दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता और जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रही। समारोह में जदयू नेता रवि उज्जवल कुशवाहा भी पहुंचे और उन्होंने विधायक राहुल सिंह को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। रवि उज्जवल कुशवाहा ने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह समाजिक एकता और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को विधायक राहुल सिंह ने गमछा और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही हजारों लोगों को मैत्री भोज में दही-चूड़ा खिलाकर पर्व की बधाई दी गई। मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष भोला सिंह, संतोष दूबे, नरेंद्र पांडेय, अमरेंद्र केवट, पिंकी पाठक, शीला चतुर्वेदी, मनोज पाठक, मुन्ना सिंह, अमर सिंह, बीरेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता और जनता मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहा।










