बक्सर समाहरणालय में लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई
बक्सर। समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी साहिला के नेतृत्व में लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई आयोजित की गई। यह कार्यक्रम कार्यालय कक्ष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्पन्न हुआ। कुल 13 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें सभी 13 लोक शिकायत अधिकार निवारण से संबंधित थे। जिला पदाधिकारी ने 4 मामलों का निष्पादन तुरंत किया। सुनवाई में स्थापना उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक अभियंता विद्युत विभाग, प्रखंड विकास पदाधिकारी चैसा तथा अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी ब्रह्मपुर, अंचल अधिकारी इटाढी, डुमरांव, नावानगर और राजपुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे। इस सुनवाई का उद्देश्य लोक शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी निवारण सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन ने सभी मामलों की समीक्षा कर उचित कार्रवाई करने की पुष्टि की। इस पहल से नागरिकों की समस्याओं के समाधान में प्रभावी और जवाबदेह शासन की प्रक्रिया को मजबूत किया गया।










