BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

डुमराँव में रेड क्रॉस सोसाइटी ने मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों में कंबल वितरित कर राहत पहुंचाई

डुमराँव। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नगर स्थित एक सभागार में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला उपशाखा डुमरांव द्वारा एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण कर ठंड से राहत पहुंचाई गई। इस मानवीय पहल के माध्यम से पीड़ित मानवता की सेवा और समाज में सहयोग की भावना का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के वरीय सदस्य डॉ. आनंद पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में फिजिशियन डॉ. शैलेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपशाखा के सचिव मोहन गुप्ता ने की, जबकि संचालन आजीवन सदस्य राजीव रंजन सिंह ने किया। अपने संबोधन में डॉ. आनंद पाण्डेय ने कहा कि मानव सेवा सर्वाेपरि है और प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी की वैश्विक सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि संस्था हर आपदा में मानवता की मिसाल पेश करती रही है। कार्यक्रम के अंत में लाभुकों व अतिथियों को तिलकुट व मिष्ठान खिलाकर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, अमरनाथ केशरी, संजय दयाल, अजय गुप्ता, रमेश रौनियार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!