बड़ी खबर
खिचड़ी मेला और वृद्धजनों को कम्बल वितरण
चौसा। चौसा प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत चुन्नी के ग्राम मिल्की में खिचड़ी मेला मिल्की समिति के द्वारा दो दिवसीय मेला का आयोजन किया गया। समिति के द्वारा सैकड़ों वृद्धजनों को कम्बल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक मोहित बाबा प्रखण्ड उपप्रमुख चौसा ने किया तथा मुख्य अतिथि राजकुमार चौबे राष्ट्रीय अध्यक्ष, विश्वामित्र सेना मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमलेश दुबे, मोहन राजभर, प्रमोद दुबे, शम्भू राम, संजय राय, विश्वामित्र सेना के कार्यकर्ता एवं हजारों ग्रामीणवासी उपस्थित रहे।










