सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन को जिला पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बक्सर। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बुधवार को जिला पदाधिकारी साहिला ने समाहरणालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक उपस्थित थे। साहिला ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन और नशे की हालत में वाहन न चलाने पर जोर दिया। प्रचार वाहन जिले के प्रमुख मार्गों, चैराहों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों से गुजरेगा। माइकिंग, पोस्टर, बैनर और पम्पलेट के माध्यम से “सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा”, “हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें” और “यातायात नियमों का पालन करें” जैसे संदेश जनता तक पहुंचाए जाएंगे। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, अपर समाहत्र्ता और जिला परिवहन पदाधिकारी उपस्थित थे।










