बड़ी खबर
अवैध शराब मादक पदार्थ अभियान डुमरांव में 22 किग्रा गांजा बरामद
डुमराँव। अवैध शराब व मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बक्सर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नया भोजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 22 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि उनके अन्य साथी फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अखिलेश कुमार यादव और हरेन्द्र माली के रूप में हुई है। पुलिस ने एक कार, टेम्पो और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।










