भगवान वामन चेतना मंच द्वारा मकर संक्रांति उत्सव और संगोष्ठी का भव्य आयोजन”
बक्सर। नगर के बाइपास रोड स्थित एक निजी होटल में बुधवार को भगवान वामन चेतना मंच के तत्वाधान में मकर संक्रांति उत्सव सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने की, जबकि संचालन प्रमोद कुमार चौबे ने किया। कार्यक्रम की भूमिका प्रकाश पांडेय ने रखते हुए कहा कि बक्सर में भव्य भगवान पंचकोसी कारिडोर बनने से रोजगार सृजन और जिले का समग्र विकास होगा। संगोष्ठी में भगवान वामन रथयात्रा को भव्य बनाने, शहर को धार्मिक-सांस्कृतिक मानचित्र पर प्रमुख बनाने और मंच के विकास व विस्तार पर विशेष चर्चा हुई। वक्ताओं ने शहर की उपेक्षा पर चिंता व्यक्त की और जन-जन तक भगवान वामन से जुड़े संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भगवान वामन भोग दही-चूड़ा का प्रसाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया और अतिथियों को भगवान वामन के मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी, शाहपुर विधायक राकेश ओझा, पीताम्बर जी महाराज, कृष्णानंद शास्त्री, रणधीर ओझा, वर्षा पाडेय, आनंद पांडेय, चुनमुन चैबे, मींटु उपाध्याय, दयानंद उपाध्याय, सरोज तिवारी, अभिषेक ओझा, कमलाकर ओझा, सुरेश मिश्र, अखिलेश पांडेय, कामेश्वर पांडेय, डॉ. एसएन उपाध्याय, पियूष पांडेय, सोनू तिवारी, राकेश दुबे, मनोज दूबे, धनंजय मिश्र, चंदन उपाध्याय, मनमन पांडेय, गोपाल पांडेय, सुनिल मिश्रा, ब्रजेश तिवारी, सतीश दूबे समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।











