BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

मां काली मंदिर स्थापना महोत्सव पर संगीतमय श्रीराम कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बक्सर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी औद्योगिक क्षेत्र स्थित मां काली मंदिर की 23वीं स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा के छठे दिवस सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास सुश्री किशोरी प्रज्ञा पाण्डेय (श्रीधाम अयोध्या) ने कहा कि जब राम अयोध्या में थे तब वे श्रीराम थे, किंतु वनगमन के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम राम बने। उन्होंने राम-भरत के चरित्र के माध्यम से धर्म को धन से श्रेष्ठ बताते हुए कहा कि यदि धर्म आगे और धन पीछे हो तो धन की मर्यादा रहती है, लेकिन धन आगे और धर्म पीछे हो जाए तो धर्म भी अधर्म बन सकता है। उन्होंने जीवन में धर्म, मर्यादा और त्याग को अपनाने पर बल दिया। कथा में भजन गायक रविंद्र तिवारी, लोक गायिका भावना पाण्डेय, तबला वादक दिनेश कुमार उर्फ भुवाली, नाल वादक उमाशंकर, बैंजो वादक छठू लाल लहरी तथा पैड वादक भोला जी रोहतास का सहयोग रहा। कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक चल रहा है। कथा का समापन 13 जनवरी मंगलवार को तथा पूर्णाहुति एवं भंडारा 14 जनवरी बुधवार को होगा। आयोजन आचार्य सत्येंद्र तिवारी उर्फ सोनू बाबा के सानिध्य में हो रहा है। छठे दिवस पर जजमान की भूमिका भावना पाण्डेय, मनी सम्राट, मां शिवरात्रि हॉस्पिटल के डॉ. ए.के. सिंह, गौरव चैबे, नंद जी ओझा, निभा फुआ, सतीश चंद्र तिवारी, ब्यूरों चीफ जितेंद्र मिश्र, हरि ओम बाबू, सत्यदेव व निर्मल ने निभाई। आयोजन को सफल बनाने में गुंजन पाण्डेय, अजीत गुप्ता, विनोद सिंह, आशीष सिंह उर्फ जट्टा सिंह, विनीत सिंह (बांध रोड), धनजी सिंह, अनिल तिवारी, मुन्ना सिंह, चूमन राय, सुनील कुमार सिंह, तबला वादक ललन मिश्रा, भानू बाबा, चंदन पाण्डेय, संतोष चैबे, सुशील राय सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!