पाहवा बेंच में बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राज ऋषि राय को भावभीनी
बक्सर। पाहवा बेंच में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य और आजीवन अध्यक्ष रहे राज ऋषि राय की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज़ ऋषि राय के मृदुल स्वभाव, आत्मभाव और लोगों के दुख-सुख में हमेशा साथ देने वाले व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा के अध्यक्ष धनु लाल प्रेमातुर, कामेश्वर पांडे, राम प्रसाद द्विवेदी, संजय कुमार त्रिपाठी, शाशक शेखर बच्चा उपाध्याय, सुधीर चौबे, रामजतन सिंह यादव, बजरंगी मिश्रा, प्रभु नाथ मंडल, वीरेंद्र पांडे, ब्यूरों चीफ जितेंद्र मिश्र, सिंह यादव, दिनेश, डाॅ. श्रवण तिवारी, दिनेश जायसवाल, प्रकाश पांडे, मनीष राय, कृष्णा चैबे, कृष्णकांत दुबे, शिवकांत मिश्रा, गुप्तेश्वर चैबे, राजा पाहवा, सोनू पाहवा, लक्ष्मण, अमरनाथ ओझा, धनजी पांडे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने राज ऋषि राय के आदर्श और सामाजिक योगदान को याद किया और उन्हें अपने जीवन में अनुसरणीय उदाहरण मानने की प्रतिबद्धता जताई।










