BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

डी.के. कॉलेज डुमरांव में लोकतंत्र, समाज और मीडिया की नैतिकता पर एक दिवसीय परिचर्चा आयोजित

डुमराँव। शुक्रवार को डी.के. कॉलेज, डुमरांव में “लोकतंत्र, समाज और मीडिया की नैतिकता” विषय पर एक दिवसीय परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयोग के आयुक्त प्रकाश कुमार, मुख्य वक्ता बिहार विधान परिषद के सदस्य प्रो. नवल किशोर यादव, विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रो. राम कृष्ण ठाकुर तथा महाविद्यालय निरीक्षक राजू मोची उपस्थित रहे। सभी गणमान्य वक्ताओं ने विषय पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य वक्ता प्रो. नवल किशोर यादव ने कहा कि नैतिकता सभी के लिए अनिवार्य है, लेकिन वर्तमान समय में न तो इसकी विधिवत शिक्षा दी जा रही है और न ही समाज में इसका समुचित पालन दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं नैतिकता का पाठ अपने आचरण से सीखना चाहिए। वहीं मुख्य अतिथि प्रकाश कुमार ने कहा कि नैतिकता समाज और समय के अनुसार परिवर्तित होती रहती है। एक समाज की नैतिकता दूसरे समाज के लिए अनैतिक भी हो सकती है, इसलिए इसका सम्यक विश्लेषण आवश्यक है। उन्होंने महाविद्यालय के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की संस्थापिका धरीक्षणा कुँवरी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात एनसीसी कैडेट्स साहिल कुमार सिंह, अभिनव गिरी, शंकर गौड़ एवं मधु मिश्रा द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय द्वारा प्रकाशित न्यूजलेटर का विमोचन किया गया तथा प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों द्वारा अतिथियों को शॉल, बुके व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। पत्रकारों का सम्मान कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रवि रंजन पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी ने कहा कि शिक्षा और अनुशासन महाविद्यालय के विकास की नींव है। उन्होंने विभिन्न विषयों में पीजी विभाग खोलने के लिए विश्वविद्यालय से किए गए आग्रह पर सकारात्मक पहल की जानकारी दी। कुलसचिव प्रो. राम कृष्ण ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि महाविद्यालय के समग्र विकास हेतु वे सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। मंच संचालन डॉ. मनोज कुमार सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विनोद कुमार सिंह ने किया। राष्ट्रगान जन-गण-मन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!