BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

एग्रीस्टैक परियोजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री कार्ड कैंप का आयोजन”

बक्सर। कृषि विभाग द्वारा संचालित एग्रीस्टैक परियोजना के अंतर्गत बक्सर जिले में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्रारंभ किया गया है। यह एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल है, जिसके तहत प्रत्येक किसान के लिए एक विशिष्ट फार्मर आईडी तैयार की जाएगी, जिससे उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। इसी क्रम में 08 जनवरी 2026 को जिला पदाधिकारी साहिला द्वारा चुन्नी पंचायत में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कार्ड कैंप का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित किसानों से निर्धारित तिथि पर स्वयं कैंप में उपस्थित होकर पंजीकरण कराने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु किसानों को अपने पंचायत के किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी से संपर्क करने का सुझाव दिया गया। जिला पदाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री को किसानों के हित में अत्यंत उपयोगी बताते हुए पंजीकरण कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को प्रतिदिन संध्या में प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण 6 से 9 जनवरी तथा द्वितीय चरण 18 से 21 जनवरी तक निर्धारित है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!