बड़ी खबर
जिलाधिकारी साहिला ने मलई बराज व नावानगर प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, औद्योगिक प्रतिनिधियों संग की बैठक
नावानगर। जिलाधिकारी साहिला ने वर्षों से कछुए की गति से निर्माणाधीन मलई बराज परियोजना का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया, ताकि किसानों को समय पर सिंचाई की सुविधा मिल सके। इसके बाद उन्होंने नावानगर प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण कर सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने की बात कही। साथ ही नावानगर इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित तथा निर्माणाधीन कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें औद्योगिक विकास और जनजीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।










