BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

एमपी हाई स्कूल बक्सर की छात्रा लवली कुमारी राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के लिए चयनित, विद्यालय में सम्मान समारोह

बक्सर। बुधवार को एमपी. हाई स्कूल, बक्सर में एक गौरवपूर्ण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 11वीं की छात्रा लवली कुमारी को राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होने पर विद्यालय परिवार की ओर से मेडल एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि 53वीं बिहार राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन 5-6 जनवरी 2026 को पटना स्थित राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में किया गया था। प्रदर्शनी का मुख्य विषय “विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के लिए स्टीम था, जिसमें राज्य भर के विद्यार्थियों ने सतत कृषि, हरित ऊर्जा, अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वास्थ्य जैसे विषयों पर नवाचार आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। इस प्रदर्शनी में लवली कुमारी ने विज्ञान विषय के अंतर्गत स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक मॉडल प्रस्तुत कर निर्णायक मंडल को अत्यंत प्रभावित किया, जिसके आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया। लवली कुमारी के पिता राकेश कुमार एवं माता रिंकी देवी हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ने छात्रा एवं उनके माता-पिता को सम्मानित किया। साथ ही मॉडल निर्माण में सहयोग करने वाली शिक्षिका तमन्ना परवीन एवं शिक्षक अनुप कुमार को भी सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!