BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

प्रधान सचिव सी. के. अनिल की अध्यक्षता में राजस्व समीक्षा बैठक, बक्सर को आदर्श जिला बनाने के निर्देश

बक्सर। शनिवार को प्रधान सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना सी. के. अनिल की अध्यक्षता में बक्सर जिला अंतर्गत राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित एक समीक्षा बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी बक्सर, अपर समाहर्ता, बंदोबस्त पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर एवं डुमरांव, राजस्व प्रभारी, सभी अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्रधान सचिव ने निर्देश दिया कि बक्सर जिले को राजस्व मामलों में आदर्श जिला के रूप में विकसित करने के लिए सभी स्तरों पर त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा के दौरान दाखिलदृखारिज, म्यूटेशन, परिमार्जन, आधार सीडिंग, भू-लगान, आरओआर, लैंड बैंक, जन शिकायत, राजस्व महा अभियान, राजस्व न्यायालय तथा भू-अर्जन से संबंधित मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई। सभी अंचलाधिकारियों को राजस्व कर्मचारियों एवं अमीन की दैनिक डायरी संधारण एवं नियमित कार्य समीक्षा के निर्देश दिए गए। प्रधान सचिव ने संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत समानता के सिद्धांत का सख्ती से पालन करने, किसी भी प्रकार के भेदभाव से बचने तथा समान परिस्थितियों में भिन्न निर्णय होने पर उसका स्पष्ट लिखित कारण दर्ज करने का निर्देश दिया। उन्होंने राजस्व महा अभियान की रिपोर्ट दो दिनों में अपलोड करने, आधार सीडिंग शत-प्रतिशत पूर्ण करने तथा 15 जनवरी 2026 तक लैंड बैंक निर्माण कार्य पूरा करने को कहा। इसके साथ ही सरकारी भूमि के डिजिटलीकरण, अवैध जमाबंदी निरस्तीकरण, अतिक्रमण हटाने, एससी/एसटी भूमिहीन परिवारों को दखल दिलाने, परिमार्जन मामलों का 75 दिनों में निष्पादन तथा लंबित आवेदनों का एक माह में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। भू-अर्जन मामलों में शिविर लगाकर पात्र रैयतों को शीघ्र भुगतान करने पर भी जोर दिया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!