BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

स्व. राज कमल सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, समाज के विभिन्न वर्गों ने किया नमन

बक्सर। शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी स्वर्गीय राज कमल सिंह उर्फ पाठा सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार, 3 जनवरी 2026 को बाबा नगर बाईपास रोड स्थित कृष्ण निवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उनके इकलौते पुत्र युवराज सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने स्वर्गीय राज कमल सिंह के सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सदैव जनहित कार्यों में अग्रणी रहते थे। उनका असमय निधन बक्सर शहर के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवियों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों एवं राजनीतिक दलों के नेताओं ने युवराज सिंह को हर परिस्थिति में साथ देने का संकल्प लिया और कहा कि आवश्यकता पड़ने पर पूरा समाज उनके साथ खड़ा रहेगा। सभा के अंत में एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। अंत में युवराज सिंह ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद करते हुए चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस नेता डॉ. सत्येंद्र कुमार ओझा, वार्ड संख्या 33 के वार्ड पार्षद संतोष कुमार उपाध्याय, शिक्षक सुरंजन राय, सेवानिवृत्त शिक्षक ओम प्रकाश सिंह, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर पांडे, अजीत पांडे, अधिवक्ता अमित, समाजसेवी विकास सिंह, नीरज सिंह, अजय सिंह, गुड्डू सिंह, अरुण, धर्मेंद्र यादव, राजेश सिंह, रितेश पांडे एवं भारत भूषण सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!