जिलाधिकारी मुख्यमंत्री यात्रा में प्रस्तावित विभिन्न योजनाओं में होने वाले कार्यों का किया निरीक्षण
निरीक्षण के क्रम में तमाम त्रुटियों को हटाने का दिया निर्देश कहा यथाशीघ्र निर्माण कार्य सुचारू रूप से हो पूरा
बक्सर। बुधवार को जिला पदाधिकारी साहिला के द्वारा बड़ी मस्जिद से सेंट्रल जेल तक (लंबाई 4.20 किलोमीटर) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सड़क के किनारे बन रहे सिवरेज/नाला के संबंध में कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग बक्सर को सड़क के लेवल के अनुसार ही नाले का ऊचाँई रखने का निदेश दिया गया ताकि वर्षा का पानी आसानी से निकल सकें तथा जलजमाव की समस्या उत्पन्न न हो। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को निदेश दिया गया कि ट्रीटमेंट के पश्चात ही नाले का पानी नदी में छोड़ा जाये। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर को वॉटर सिवरेज/ट्रीटमेंट प्लांट स्थल का स्वयं निरीक्षण करने का निदेश दिया गया। वही जिला पदाधिकारी साहिला के द्वारा 154674486 करोड के लागत से बन रहे 620 क्षमता वाले अटल कला भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सहायक अभियंता भवन निर्माण निगम द्वारा बताया गया कि दिसम्बर 2026 तक एकरारनामा के अनुसार कार्य पूर्ण किया जाना है। साथ ही आई0टी0आई0 मैदान परिसर के शेष भूमि पर स्टेडियम निर्माण का भी कार्य कराया जाना है। इस संबंध में निदेश दिया गया कि निकट भविष्य में मुख्यमंत्री की यात्रा प्रारंभ होने वाली है। तदुपरांत अटल कला भवन का कम से कम फाउंडेशन कार्य पूर्ण कराते हुए स्टेडियम के निर्माण कार्य भी पूर्ण कराने को कहा गया। वही जिला पदाधिकारी साहिला के द्वारा 03 किलोमीटर में बन रहे ज्योति चैक से बक्सर गोलंबर पथ चैड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में बताया गया कि लगभग 300 मीटर का ड्रेन वर्क का भी कार्य कराया जा रहा है। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि सड़क के किनारे बन रहे नाले पर लगातार स्लैब ढाला गया है। जिसमें कहीं भी ढक्कन/होल नहीं छोड़ा गया है। जिसके कारण नाले की साफ-सफाई कराने में कठिनाई होने की संभावना रहेगी। कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग बक्सर को निदेश दिया गया कि नाले पर कम से कम 10 फीट की दूरी पर ढक्कन/होल का निर्माण करवाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही चैड़ीकरण का भी कार्य ससमय पूर्ण कराने का निदेश दिया गया।










