मेथोडिस्ट अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया प्रभु यीशु का जन्मोत्सव
डुमराँव। प्रतापसागर स्थित मेथोडिस्ट अस्पताल परिसर में गुरुवार यानी 25 दिसंबर को मैरी क्रिसमस के शुभ अवसर पर प्रभु यीशु का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वही इस मौके पर क्षेत्र के तमाम चिकित्सा राजनीतिक दल से जुड़े लोग समाजसेवी पत्रकार उपस्थित हुए जहा मेथाडिस्ट अस्पताल के सुपरीटेंडेंट डॉ. आरके सिंह के द्वारा आयोजित मैत्री भोज में शामिल होकर चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठाएं। इस अवसर पर डॉक्टर आरके सिंह के द्वारा सभी का गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक गुड्डू पाठक के द्वारा समा बांधा गया उनके द्वारा कई बेहतरीन गीतों की प्रस्तुति दी गई। इससे पहले सोमवार की देर शाम में भी प्रभु यीशु जन्मोत्सव पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां रंग-बिरंगी लाइटों और सजावटी सामग्री से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में नजर आ रहा है। जन्मोत्सव समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रभु यीशु के जीवन, उनके उपदेशों और मानवता के संदेश पर आधारित नाटक एवं प्रेरणादायक लघु नाटिकाओं का मंचन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रेम, शांति, सेवा और भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य लोगों में समाजसेवी प्रदीप राय, कृष्णानंद सिंह उर्फ छोटे सिंह, मेजर डाॅ. पीके पाण्डेय, डाॅ. वीके सिंह, डाॅ. राजेश सिंह, डाॅ. दिलशाद आलम, अनुराग पाण्डेय, डाॅ0 श्रवण तिवारी, ब्यूरो चीफ जीतेन्द्र मिश्रा, अनिल मानसिंहका, सुमित मानसिंहका, पूर्व चेयरमैन मीना सिंह, आरके सिंह सहित तमाम कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










