BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

बिहार सेंट्रल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे

बक्सर। नगर के बाईपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल परिसर में बुधवार को क्रिसमस डे के अवसर पर सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं द्वारा विशेष एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर उत्सव और उल्लास के वातावरण से सराबोर नजर आया। चारों ओर क्रिसमस की खुशियों, सजावट और उमंग का दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने आकर्षक ढंग से क्रिसमस ट्री, सजावटी सामग्री तथा विभिन्न रचनात्मक प्रोजेक्ट तैयार किए। विद्यार्थियों ने अपनी कला, कल्पनाशीलता और नवाचार के माध्यम से क्रिसमस के संदेश को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगे पोस्टर, हस्तनिर्मित सजावट और रचनात्मक कलाकृतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय को भी विशेष रूप से सजाया गया था, जिससे पर्व का माहौल और अधिक मनोहारी एवं जीवंत बन गया। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव सरोज सिंह ने छात्रों को क्रिसमस डे के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्रिसमस प्रेम, शांति, भाईचारे और सेवा का पर्व है, जो आपसी सद्भाव, करुणा और मानवता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने छात्रों से सहयोग, सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में रचनात्मकता के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों का भी विकास करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और उल्लास के साथ पर्व मनाया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!