बड़ी खबर
श्रीनाथ बाबा मंदिर परिसर से करोड़ों की चंदन लकड़ी चोरी, जांच में जुटा प्रशासन
बक्सर। श्रीनाथ बाबा मंदिर परिसर से करोड़ों रुपए के चंदन के पेड़ को बीती रात चोरों द्वारा काट कर अन्यत्र जगह पर बेच दिया गया है जिसकी जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि पेड़ काटने वाले जो गिरोह थे वो एसडीएम कैंपस से होकर मंदिर परिसर में प्रवेश किए थे । जिसकी छानबीन चल रही है। वही एसडीओ अविनाश कुमार के तरफ से भी वन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन से वार्ता की गई है और कहा गया है कि जल्द ही इस मामले का उद्वेदन हो और गलत करने वाले लोगों की गिरफ्तारी हो। उधर नगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करके जांच की की जा रही है।










