BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
Blog

रघुनाथपुर तुलसी आश्रम में “तुलसी महोत्सव” आयोजन की मांग, सदर विधायक को सौंपा गया छह सूत्री मांग पत्र

ब्रह्मपुर। विश्वामित्र महोत्सव, बिस्मिल्लाह खां महोत्सव और ब्रह्मपुर महोत्सव की तर्ज पर ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर स्थित तुलसी आश्रम में तुलसी महोत्सव के आयोजन की मांग जोर पकड़ने लगी है। तुलसी विचार मंच के संयोजक शैलेश ओझा ने कहा कि रघुनाथपुर स्थित तुलसी आश्रम धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है, लेकिन आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। सरकारी अभिलेखों एवं शाहाबाद गजेटियर 1966 के अनुसार गोस्वामी तुलसीदास जी ने यहां प्रवास किया था और रामचरितमानस के उत्तरकांड के कुछ अंशों की रचना की थी। आश्रम परिसर में प्राचीन श्रीराम-जानकी मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर स्थित है। इसके निकट मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर प्रसिद्ध बाबा बरमेश्वर नाथ मंदिर है, जहां फाल्गुन महाशिवरात्रि और सावन में लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। शैलेश ओझा एवं भाजपा कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक शंभू चंद्रवंशी ने बक्सर विधायक आनंद मिश्रा से मुलाकात कर छह सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसमें तुलसी स्थान को रामायण सर्किट में शामिल करने, तुलसी महोत्सव आयोजन, गुरुकुल निर्माण, मानस पुस्तकालय, सरोवर सौंदर्यीकरण तथा तुलसी आश्रम से बाबा बरमेश्वर नाथ मंदिर तक कारीडोर निर्माण की मांग शामिल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि तुलसी आश्रम के विकास से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, क्षेत्र का समग्र विकास होगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!