BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

हेरिटेज स्कूल अर्जुनपुर में स्व. दिलीप कुमार पाठक की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सह सम्मान समारोह आयोजित

बक्सर। हेरिटेज स्कूल, अर्जुनपुर बक्सर (+2 स्तरीय) एवं ईश्वरमुनि एजुकेशनल सोसायटी एण्ड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संस्थापक ट्रस्टी स्वर्गीय दिलीप कुमार पाठक की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर पुण्यतिथि सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन, अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण से हुई। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा परिजनों ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। विद्यालय की छात्राओं ने अध्यात्म आधारित स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बक्सर की गौरव बहन स्वीकृति मिश्रा ने संगीत के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की, वहीं संगीत साधक विश्वास वर्मा एवं गुड्डू पाठक ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक पुष्पेंदु मिश्रा ने किया। गरिमामयी अतिथियों में राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला, डुमरांव विधायक राहुल सिंह, राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे सहित अनेक सामाजिक, राजनीतिक व शैक्षणिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। विद्यालय के प्रेसिडेंट ने स्वर्गीय दिलीप पाठक के जीवन, उद्देश्यों व सपनों पर प्रकाश डाला। गुरुजनों परमानंद पाण्डेय व जगदीश तिवारी ने आशीर्वचन दिया। निदेशक डॉ. प्रदीप पाठक ने संस्थापक के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। अंत में राहुल आनंद ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!