Blog
सदर अस्पताल में दवाओं की धांधली का खुलासा, विधायक आनंद मिश्र ने औचक निरीक्षण में पकड़ा
बक्सर। शुक्रवार को सदर अस्पताल, बक्सर में विधायक आनन्द मिश्र ने औचक निरीक्षण कर दवाओं के धांधली को रंगे हाथ पकड़ा। उन्होंने कहा कि कोई भी गलत कार्य नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों की चमड़ी इतनी मोटी हो गई है कि जनता का खून चुसचुस इनकी संवेदना मर गई है। उन्होंने ऐसे लोगों पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा है और आगे से ऐसे गलत हरकत कोई भी करेगा उसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।










