रामपुर के अनुराग कुमार राय बने भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग ऑफिसर, क्षेत्र में खुशी की लहर
बक्सर। रामपुर निवासी रंजन कुमार राय एवं माता नीतू कुमारी के सुपुत्र अनुराग कुमार राय ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनुराग कुमार का चयन वर्ष 2022 में यूपीएससी द्वारा आयोजित एनडीए (नेशनल डिफेंस एकेडमी) परीक्षा के माध्यम से हुआ था। कठिन परिश्रम और अनुशासन के साथ उन्होंने अपनी चार वर्षीय सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण की। इसके उपरांत 13 दिसंबर 2025 को उन्होंने भारतीय वायुसेना (भारतीय वायु सेना) में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर पदभार ग्रहण किया। वर्तमान में उनकी पहली पोस्टिंग पश्चिम बंगाल के कलाइफुंडा में हुई है। अनुराग की इस उपलब्धि से पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है। उनके दादा स्वर्गीय मोहन राय, जो बीएसएनएल में एसडीडी पद से सेवानिवृत्त थे, और दादी मोहनी राय का भी इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बचपन से ही अनुशासन, देशभक्ति और मेहनत के संस्कार अनुराग को परिवार से मिले। अनुराग कुमार की सफलता न केवल रामपुर बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके चयन पर गांव एवं क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।










