संत जॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भव्य वार्षिक खेल दिवस आयोजितए काली नगर टीमों ने मारी बाजी
डुमराँव। नगर के संत जॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन निदेशक डाॅ. रमेश सिंह, प्राचार्या निशा सिंह, मुखिया प्रतिनिधि राजू सिंह, जिला फुटबॉल संघ के एचओआरडी संतोष पाण्डेय व समाजसेवी राजीव रंजन सिंह ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलन कर संयुक्त रूप से किया। खेल दिवस की शुरुआत विद्यालय के दो ब्रांचों काली नगर डुमरांव और कारनामेपुर के बॉयज टीम के बीच क्रिकेट मैच से हुआ। जिसमें काली नगर की टीम ने कारनामेपुर को आठ विकेट हराकर एकतरफा जीत दर्ज किया। वहीं दूसरी प्रतियोगिता कबड्डी का हुआ। जिसमें काली नगर डुमरांव की गल्र्स टीम ने कारनामेपुर की गल्र्स टीम को 6-3 से हराकर मुकाबला जीत लिया। वार्षिक खेल दिवस विद्यालय के सह निदेशक शुभम सिंह एवं उप प्राचार्या साक्षी सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। विजई टीम को निदेशक डाॅ. रमेश सिंह व प्राचार्या निशा सिंह ने ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर शिक्षक सत्यम सिंह, उपेंद्र तिवारी, संतोष कुमार, धनजी दुबे, सुशील सिंह, शिक्षिका संगीता सिंह, अस्मि कौर, अनिता उपाध्याय सहित विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।










