लाल बाबा आश्रम में नव दिवसीय श्रीराम कथा आरंभ, 16 दिसंबर को भव्य भंडारे के साथ होगा समापन
बक्सर। लाल बाबा आश्रम सती घाट बक्सर में पूज्य लाल बाबा सरकार के 19वें निर्वाण दिवस पर आयोजित नव दिवसीय श्रीराम कथा पूज्य श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के कृपा पात्र जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री बैकुंठनाथ जी महाराज पीठाधीश्वर मायामधुसूदनधाम हरिद्वार के मुखारविंद से सात दिसंबर से 15 दिसंबर तक सुनने को मिलेगा। 16 दिसंबर को भव्य भंडारा के साथ आयोजन का समापन होगा। आश्रम के महंत श्री सुरेन्द्र जी महाराज ने सभी नगर वासियों से निवेदन किया कि श्रीराम कथा का लाभ उठावें। “धर्म उनकी रक्षा करता है जो धर्म की रक्षा करते हैं” भगवान राम, स्वामी जी महाराज ने बताया कि हे नाथ शिवजी के धनुष को तोड़ने वाला कोई तुम्हारा ही एक दास होगा। यह वाक्य रामजी द्वारा सीता स्वयंवर में धनुष उठाने से पहले कहा गया था, जो उनकी विनम्रता और ईश्वर-भक्ति को दर्शाता है। धनुष भंग के बादरू यह चैपाई (राम बिलोके लोक सब) बताती है कि धनुष टूटते ही रामजी ने सभी को देखा और मन ही मन गुरु को प्रणाम कर पलक झपकते ही धनुष उठा लिया और उसे तोड़ दिया, जिससे सीताजी का विवाह निश्चित हो गया। भक्त, जदयू के प्रदेश महासचिव आजाद सिंह राठौर, नीरज सिंह, झूना पांडेय, पुना बाबा, रणधीर श्रीवास्तव, दुर्गेश पांडेय, प्रह्लाद, मनोज वर्मा, अंजय दुबे, संतोष गुप्ता, बबलू तिवारी, वीर राय, बिनोद जायसवाल, संतोष शर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, ललन मिश्रा एवं सभी सैकड़ो कथा प्रेमियों ने कथा श्रवण किया।










