कैम्ब्रिज स्कूल चौसा में वार्षिक खेलकूद स्पर्धा, थानाध्यक्ष को किया सम्मानित
चौसा। कैम्ब्रिज स्कूल चौसा में शनिवार को वार्षिक खेलकूद स्पर्धा 2025 का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक संजीव चौबे तथा मुख्य अतिथि राजपुर थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। स्पर्धा का थीम “स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मानसिकता” पर आधारित रहा। नन्हें विद्यार्थियों ने खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निदेशक संजीव चैबे ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य हैं। खेल के माध्यम से स्वस्थ, अनुशासित और मजबूत समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने बताया कि कैम्ब्रिज स्कूल बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए संकल्पित है। मंच संचालन प्रिया जयहस्वाल ने किया। प्रतियोगिता मुख्यतः विद्यालय के चार हाउस गांधी, रमन, विश्वामित्र और टैगोर के बीच आयोजित हुई। टग ऑफ वार, खो-खो, क्रिकेट, लॉन्ग जंप, पिरामिड, जम्पल रेस आदि खेल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। परेड का नेतृत्व समीर अली और अपर्णा ने किया। परिणाम में रमन हाउस विजेता तथा गांधी हाउस उपविजेता घोषित हुआ। खेलकूद आयोजन वंदना मिश्रा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें खेल शिक्षक राम रतन पाठक, सुरेंद्र सिंह, अशोक कुमार ठाकुर, प्रीति रानी, सुप्रिया तिवारी, साधना, विकास, लता, सोनल, वीणा आदि की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम में संतोष गुप्ता, सुरेंद्र उपाध्याय, माही सिन्हा, इम्तियाज अंसारी सहित सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।










