मैट्रिक व इंटर की सेंटअप परीक्षा शुरू, सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी
डुमराँव। नगर परिषद क्षेत्र सहित प्रखंड के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में बुधवार से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक एवं इंटर की सेंटअप परीक्षा शुरू हो गई। पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. अश्फाक ने बताया कि मैट्रिक की परीक्षा 19 से 22 नवंबर तक दो पालियों में जबकि इंटर की परीक्षा 26 नवंबर तक आयोजित होगी। पहले दिन 10वीं के विद्यार्थियों ने पहली पाली में विज्ञान तथा दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा दी। वहीं 11वीं के विद्यार्थियों ने प्रथम पाली में गणित तथा दूसरी पाली में बायोलॉजी व जंगली विषय की परीक्षा दी। प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुराग मिश्रा ने बताया कि सेंटअप में सम्मिलित होना बोर्ड परीक्षा के लिए अनिवार्य है। विभिन्न विद्यालयों में परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। केंद्रों पर कड़ी निगरानी, प्रवेश नियंत्रण और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध लगाया गया।










