बड़ी खबर
नगर पंचायत में जनता दरबार में 12 में से 8 मामलों का त्वरित समाधान
इटाढ़ी। इटाढ़ी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में मुख्य पार्षद संजय पाठक के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। दरबार में नगर के विभिन्न वार्डों से आए दर्जनों लोगों ने अपनी समस्याएँ रखीं। जनता दरबार के दौरान जमीनी विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना, तथा नली-गली से जुड़ी समस्याओं सहित कुल 12 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें से 8 मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष 4 मामलों को अगली जनता दरबार में विस्तृत सुनवाई हेतु रखा गया। मुख्य पार्षद संजय पाठक ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही नगर पंचायत की प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि बचे हुए मामलों का भी निष्पादन जल्द किया जाएगा। जनता दरबार में संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मियों की उपस्थिति रही।










