बड़ी खबर
एनडीए विजय पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष से मिले डुमरांव विधायक राहुल सिंह, विकास और सुशासन पर जताया विश्वास
बक्सर। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से डुमरांव विधायक राहुल सिंह ने मुलाकात कर एनडीए की विजय पर हार्दिक बधाई दी। इस दौरान जदयू नेता रवि उज्जवल कुशवाहा भी साथ उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान सभी नेताओं ने एनडीए की जीत को विकास और सुशासन के प्रति जनता के विश्वास का परिणाम बताया। प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक राहुल सिंह एवं रवि उज्जवल कुशवाहा का धन्यवाद व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रूप से कार्य करने पर बल दिया। विधायक राहुल सिंह ने कहा कि गठबंधन सरकार जनकल्याण के संकल्पों पर तेजी से काम करेगी तथा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा।










