राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डी.डी.सी ने मीडिया की विश्वसनीयता और समन्वय को सराहा
बक्सर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। सभी प़त्रकारों के द्वारा बारी-बारी से मीड़िया के बढ़ते प्रभाव को लेकर चर्चाए की गई। जहा कई तरह की बाते सामने आई। उप विकास आयुक्त ने प्रिट मीड़िया के विश्वसनीयता पर मोहर लगाया और कहा कि आज के सोशल मीडिया के दौर में खबरों की प्रासंगिकता को बनाए रखना आसान नहीं रह गया है। बावजूद इसके भी प्रिट मीडिया हो, इलेक्ट्रॉनिक मीड़िया हो या सोशल मीडिया हो सभी अपने दायरे के हिसाब से कार्य कर रहे है और जिला प्रशासन के साथ हर गतिविधियों में एक समन्वय बैठाकर एक बेहतर ताल-मेल के साथ कार्य करते हुए नजर आ रहे है। कई मीड़िया कर्मियों के द्रारा बने प्रेस क्लब को मीड़िया कर्मियों को देने की बात कही गई। इस पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा और विभागीय आदेश लेकर तत्काल इसे हैण्डओभर किया जाएगा। मौके पर प्रिट मीड़िया, इलेक्ट्रॉनिक मीड़िया एवं सोशल मीड़िया से जुडे पत्रकार उपस्थित रहे।










