प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात को राहुल दुबे ने बताया जीवन का अविस्मरणीय क्षण
बक्सर। भभुआ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद भाजपा क्रीड़ा मंच, बिहार के प्रदेश प्रवक्ता राहुल दुबे ने कहा कि यह उनके जीवन का अविस्मरणीय और गौरवपूर्ण क्षण रहा। शाहाबाद की वीरभूमि और माता मुंडेश्वरी की पावन धरती पर प्रधानमंत्री जी का स्वागत करना, उन्हें नमस्कार करना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायी अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का सान्निध्य मिलना साधारण कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा, संकल्प और संगठन के प्रति समर्पण को और मजबूत करता है। यह पल उनकी राजनीतिक और व्यक्तिगत यात्रा का स्वर्णिम अध्याय रहेगा। दुबे ने इस अवसर के लिए भाजपा के प्रदेश नेतृत्व, स्थानीय नेताओं तथा अमित पांडेय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में पुनः सरकार बनेगी और शाहाबाद की सभी सीटें प्रधानमंत्री मोदी के झोली में जाएंगी।










