राजनीति
जन सुराज प्रत्याशी तथागत हर्षवर्धन का जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत
बक्सर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी तथागत हर्षवर्धन ने आज क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने दलसागर, पतेलवा, बेलाऊर सहित शहर के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क किया और लोगों से समर्थन की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी विकास, पारदर्शिता और सुशासन की राजनीति में विश्वास रखती है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे बिहार के उज्जवल भविष्य के लिए जन सुराज पार्टी को समर्थन दें। क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया और आगामी चुनाव में पार्टी को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।ं










