हुलास पांडेय बोले – जनता बदलाव चाहती है, बिहार फस्र्ट बिहारी फस्र्ट ही लक्ष्य
ब्रह्मपुर। लोजपा (रा) के एनडीए प्रत्याशी हुलास पांडेय ने शुक्रवार को राजपुर, चकनी, सिमरी सहित कई गांवों में जनसंपर्क किया और जनता से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि राजद विधायक के 10 साल के कार्यकाल में क्षेत्र विकास से वंचित रहा है। वहीं, मोदी और नीतीश सरकार ने देश और बिहार में विकास की नई दिशा दी है। मोदी सरकार ने पीएम आवास, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से गांव-गांव तक लाभ पहुंचाया, जबकि नीतीश सरकार ने महिलाओं को 10 हजार रुपये खाते में और पेंशन योजनाओं में बढ़ोतरी कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाई। हुलास पांडेय ने कहा कि चिराग पासवान का “बिहार फस्र्ट, बिहारी फस्र्ट” मॉडल ही राज्य का भविष्य है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता को गुमराह करना चाहता है, लेकिन इस बार विकास जीतेगा। उन्होंने अपील की कि 6 नवंबर को तीन नंबर हेलीकॉप्टर छाप पर बटन दबाकर उन्हें विजयी बनाएं।










