ब्रह्मपुर में शंभूनाथ यादव और डुमरांव में अजीत कुशवाहा ने मांगा जनता से समर्थन, जताया जीत का भरोसा
बक्सर। बक्सर जिले के चारों विधानसभा में महागठबंधन के तरफ से जीत के लिए जोर अजमाईश की जा रही है। ब्रह्मपुर विधानसभा में राजद प्रत्याशी शंभूनाथ यादव अपनी हैट्रिक लगाने के लिए जनता के बीच पहुंचकर अपनी हाजरी लगा रहे है और जनता से समर्थन मांग रहे है। प्र्रत्याशी शंभूनाथ यादव ने राष्ट्रीय सहारा से वार्ता के दौरान बताया कि हम इस बार भी अधिक मतों से चुनाव जीतेंगे जनता का पूरा आशीर्वाद मेरे साथ है क्योंकि जनता के सुख-दुख में हमेशा हम साथ रहने वाले जन प्रतिनिधि है इसलिए जनता का आशीर्वाद मुझे जरूर प्राप्त होगा। वही डुमरांव विधानसभा से माले प्रत्याशी अजीत कुशवाहा भी इस बार दोबारा जीत के लिए जनता के बीच डोर-टू-डोर कैम्पैनिंग कर रहे है। जनता का आशीर्वाद मांग रहे है और अपने जीत के प्रति काफी आश्वस्त भी दिख रहे है। राष्ट्रीय सहारा से वार्ता के दौरान अजीत कुशवाहा ने कहा कि धन बल हेलीकाॅप्टर शार्ट वाला यहा प्रत्याशी नहीं चलेगा यहां तो सालों भर गरीब वर्गो के साथ रहने वाला प्रत्याशी ही जीतेगा हमलोग सभी वर्ग के लोगों के साथ रहने वाले है और सबके सुख-दुख में अटने वाले है इसलिए हमारी जीत तो तय है।











