भाजपा विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक संपन्न, चुनाव रणनीति पर हुई विस्तृत चर्चा
बक्सर। भारतीय जनता पार्टी बक्सर ने बक्सर विधानसभा की चुनाव संचालन समिति की एक बैठक गुरूवार को चुनाव कार्यालय में की गई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने किया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने बैठक की समीक्षा की। साथ ही साथ बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शम्भु भी उपस्थित रहे। बैठक में चुनावी दृष्टिकोण से अलग अलग विभाग बनाया गया है और उस विभाग के सफल संचालन के लिए अलग अलग कार्यकर्ता लगाऐ गये हैं। ऋतुराज सिन्हा राष्ट्रीय मंत्री ने बारी बारी से प्रत्येक विभागों की समीक्षा कर चुनाव को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसी बैठक में चर्चा के दौरान यह बात आई की आज यानी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जेपी नड्डा और लोक जनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो माननीय चिराग पासवान जी का आगमन ब्रह्मपुर हाई स्कूल के मैदान में दिन के 11.00 बजे होने जा रहा है। चुनाव संचालन समिति में विधानसभा संयोजक सतीष त्रिपाठी, विधानसभा प्रभारी राजीव रंजन सिंह, प्रदीप दुबे, केदारनाथ तिवारी, संचालन समिति के सभी प्रमुख तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा बक्सर उपस्थित रहे।










