BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
राजनीति

हुलास पांडेय के समर्थन में जनसंपर्क पर निकले राधाचरण सेठ, जनता से किया एनडीए को वोट देने का आग्रह

ब्रह्मपुर। विधानसभा क्षेत्र लोजपा रा के एनडीए प्रत्याशी हुलास पांडेय के साथ कदम से कदम मिलाकर सोमवार को जनसंपर्क करने के लिए सिमरी, नियाजीपुर, ब्रह्मपुर व रघुनाथपुर बाजार पर आरा बक्सर के एमएलसी राधाचरण साह उर्फ सेठ पहुंचे। इसके बाद उन्होंने हुलास पांडेय के लिए हाथ जोड़कर वोट देने की अपील की। सबसे पहले सिमरी बाजार पर पहुंचे जहां कई स्थानों पर राधा चरण सेठ, हुलास पांडेय को पगड़ी एवं माला पहनकर स्वागत किया गया। वहा के नागरिकों ने दोनो को अपनी समस्याएं बताई। इस क्षेत्र में राजद के 10 साल से विधायक के द्वारा काम नहीं किए जाने के कारण सडक बदतर हालात भी दिखाए। एमएलसी सह संदेश विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी राधाचरण शाह उर्फसठ ने उन लोगों से अपील की कि आप हुलास पांडे को एक बार जित दिलाइए आपकी सारी समस्या का निदान किया जाएगा जो 10 वर्षों से आप घुटन की जिंदगी जी रहे थे उससे निजात मिलेगा और बेहतर स्वच्छ समाज आपके सामने होगा। राधाचरण सेठ ने नियाज़ीपुर बाजार, पर पहुंचकर जनता से मिले और हुलास पांडेय के पक्ष में वोट देने की अपील की। इसके बाद ब्रह्मपुर, एवं रघुनाथपुर बाजार पर सेठ जी पहुंचे और हाथ जोड़कर सभी दुकानदारों से कहा कि आप विकास के लिए एनडीए को वोट दीजिए हुलास पांडेय को जिताईए आपकी सारी समस्या का निराकरण होगा और आप बेहतर समझ पाएंगे शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य होगा। नागरिकों के द्वारा हुलास पांडे को फूल माला से स्वागत करने के बाद जीत की अग्रिम बधाई दी गई। उनके साथ भाजपा प्रवक्ता विमलेश कुमार सिंह, पंकज सिंह बलिहार, विकास राय, अशोक मुखिया, पूर्व प्रमुख दीपक, मुखिया गुड्डू साह, रोहित ओझा, राम आशीष यादव, मुनचुन साह चुनमुन साह आदी थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!