ब्रह्मपुर में द्वितीय रैंडमाइजेशन के बाद ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की तैयारी पूरी
बक्सर। ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र (199) में द्वितीय रैंडमाइजेशन के उपरांत आरओ सह डीसीएलआर द्वारा बूथवार ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का पृथक्करण एवं कमीशनिंग की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। इस प्रक्रिया में निर्वाचन शाखा के पदाधिकारी, तकनीकी दल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी कार्य आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता, सुरक्षा और सावधानी के साथ संपन्न किए गए। मुख्य बिंदुओं में शामिल हैं प्रत्येक मतदान केंद्र हेतु मशीनों का पृथक्करण एवं टैगिंग; तकनीकी जांच और सीलिंग की समीक्षा; मशीनों की सीसीटीवी निगरानी और तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था। तकनीकी कर्मियों को मशीनों की कार्यक्षमता और सीलिंग में त्रुटि न होने के निर्देश दिए गए। आरओ सह डीसीएलआर ने कहा कि बूथवार ईवीएम पृथक्करण निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है और कमीशनिंग प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएगी। डिस्पैच और कमीशनिंग स्थल पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस तैनाती और सीसीटीवीनिगरानी सुनिश्चित की गई है।










