BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

राजपुर में डाक मतपत्र मतदान एवं प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण, प्रेक्षक व डीएम ने की समीक्षा

बक्सर। जिले में गुरुवार को आयोजित डाक मतपत्र मतदान एवं निर्वाचन प्रशिक्षण सत्रों का निरीक्षण विभिन्न केंद्रों पर वरीय अधिकारियों द्वारा किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, अनुशासन और दक्षता सुनिश्चित करना रहा। निरीक्षण कार्यक्रम के तहत नेहरू स्मारक भवन, एम.पी. हाई स्कूल, और सेंट मेरी विद्यालय में अधिकारियों ने प्रशिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। एम.पी. हाई स्कूल, बक्सर में राजपुर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक के. विवेकानंदन (आईएएस) ने प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान कर्मियों की उपस्थिति, प्रशिक्षण की गुणवत्ता तथा मतदान प्रक्रिया के सभी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की। प्रेक्षक ने कहा कि निर्वाचन कार्य में पूर्ण पारदर्शिता, अनुशासन और समयबद्धता का पालन अत्यंत आवश्यक है। सेंट मेरी विद्यालय में अपर समाहर्ता बक्सर ने प्रशिक्षण की तैयारियों और डाक मतपत्र मतदान व्यवस्था का अवलोकन किया, जबकि नेहरू स्मारक भवन में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) एवं नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण) ने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए प्रशिक्षण में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी विद्यानंद सिंह (आईएएस), उप विकास आयुक्त, नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण) तथा अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि सभी कर्मी अपने निर्वाचन दायित्वों का निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ निर्वहन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!