डुमरांव में जन सुराज की प्रेस कॉन्फ्रेंस, प्रत्याशियों ने बिहार में बदलाव और जनता के राज का दिया संदेश
डुमरांव। नगर स्थित चुनाव कार्यालय में विधानसभा चुनाव को लेकर जन सुराज द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें बक्सर जिला के डुमरांव, बक्सर तथा राजपुर विधानसभा के प्रत्याशियों ने शामिल होकर चुनाव संबंधित सवालों का जवाब दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डुमरांव विधानसभा से पार्टी के प्रत्याशी एवं डुमरांव राजघराने के युवराज शिवांग विजय सिंह ने कहा की इस विधानसभा चुनाव में जन सुराज जनता की आवाज बनकर सामने आएगी। जिससे पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर की सोच एवं संकल्प के अनुरूप राज्य में हो रहे पलायन एवं बेरोजगारी को दूर कर नए बिहार का निर्माण होगा। वहीं डुमरांव विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की समाज को बांटने की नहीं बल्कि जोड़ने की जरूरत है। जिसका कुत्सित प्रयास यहां के निवर्तमान विधायक कर रहे हैं। जिसको सामाजिक सौहार्द की सोच रखने वाली डुमरांव की जनता जन सुराज को वोट कर इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बक्सर विधानसभा प्रत्याशी तथा पार्टी के शाहाबाद प्रभांरी तथागत हर्षवर्धन ने कहा की इस बार बक्सर बदलाव का वाहक बनेगा। जिससे सूबे में आम लोगों का राज यानी जन सुराज स्थापित होगा। वहीं उन्होंने शाहाबाद के सभी सीटों पर जीत का दावा करते हुए कहा की हमारी लड़ाई किसी भी गठबंधन से नहीं बल्कि बिहार के बदलाव को लेकर है। अपने संबोधन में राजपुर विधानसभा प्रत्याशी धनंजय कुमार पासवान ने कहा की प्रशांत किशोर की सोच समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति को सामाजिक सम्मान के साथ उसके जीवकोपार्जन की व्यवस्था कराना है। जिसका लाभ पार्टी को इस विधानसभा चुनाव में मिलेगा। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष दिवाकर पाठक ने दावे के साथ कहा की बदलेगा बिहार, आएगा जनता का राज। जिसके लिए बदलावा की बयार बह रही है जो 14 नवंबर को परिणाम के रूप में दिखेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी की वरीय नेत्री कनक लता सिंह, पार्टी प्रभारी विनय मिश्रा, जिला चुनाव प्रभारी जयराम कुशवाहा, मो. नजीर खान, डुमरांव विधानसभा प्रभारी विकास पाठक, सह प्रभारी ऋषि राय, पीके सिंह, डाॅ. जयशंकर यादव, चौगाईं प्रखंड अध्यक्ष मंटू यादव आदि उपस्थित रहे।










