महागठबंधन के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, सांसद सुधाकर सिंह ने एनडीए को हराने का दिया संदेश
बक्सर। बिहार विधानसभा 2025 निर्वाचन के तहत बक्सर जिले में होने वाले प्रथम चरण के चुनाव के तहत महागठबंधन पार्टी के तरफ से चुनावी कार्यालय का उद्घाटन सांसद सुधारकर सिंक के द्रारा किया गया। बक्सर विधानसभा चुनाव में महागठबंधन से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी का कार्यालय कथकौली रोड़ के समीप एनएच-922 पर खुला जिसका उद्घाटन सांसद सुधाकर सिंह ने किया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए सांसद ने कहा कि हम सभी एकजुट होकर एनडीए प्रत्याशी को हरायेगे। चुनाव में जनता हमारे साथ है और जनता के हर वादों को सरकार बनते ही पूरा किया जायेगा। वही मौके पर राजद जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, बक्सर प्रत्याशी मुन्ना तिवारी एवं अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। मंगलवार को राजपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ राम के चुनाव कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में राजद सांसद सुधाकर सिंह ने एनडीए सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि बिहार में जनता के साथ छलकर सत्ता हासिल की गई है और अब महागठबंधन को मजबूत करने का समय है। कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ राम ने कहा कि राजपुर क्षेत्र में लगभग 15 हजार मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं, जिसकी शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान को गति देने और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।










