ईवीएम तैयारियों का और त्यौहार में बाजार निरीक्षण करते अनुमंडल अधिकारी सदर
बक्सर। रविवार को बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के तहत 200-बक्सर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न निरीक्षण और निगरानी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। सामान्य प्रेक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कोषागार पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल एवं अन्य पदाधिकारी चुरामनपुर स्थित मध्य विद्यालय में बनाए गए ईवीएम कमिश्निंग केंद्र और डिस्पैच सेंटर का भ्रमण कर कमरों की क्षमता, रखरखाव और सुरक्षा की जांच की। इसी क्रम में बाजार समिति बक्सर स्थित ईवीएम कलेक्शन सेंटर का निरीक्षण किया गया, जहाँ कमरों की मजबूती और ईवीएम की निगरानी की गई। इसके अतिरिक्त अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों ने मुख्य बाजार में पटाखा और मिठाई दुकानों की जांच की और दुकानदारों को सुरक्षा उपाय, लाइसेंस का प्रदर्शन और भीड़ नियंत्रण का निर्देश दिया। पीपरपांती रोड और ठठेरी बाजार में दीपावली के अवसर पर संभावित जाम का भी निरीक्षण किया गया।










