BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

चुनाव सामग्री कोषांग का निरीक्षण, ईवीएम-वीवीपैट और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

बक्सर। शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह के द्वारा आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन हेतु बाजार समिति के प्रांगण में अवस्थित सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा ईवीएम, वीवीपैट, मतपेटी, निर्वाचन कर्मियों हेतु किट, मतदाता सूची, प्रशिक्षण सामग्री तथा अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी समुचित स्थिति की गहनता से समीक्षा की। जिला पदाधिकारी ने कोषांग प्रभारी को निर्देशित किया गया कि सामग्री के रखरखाव, वितरण और संधारण में पूर्ण पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक निर्वाचन कार्मिक को सामग्री वितरण के समय आवश्यक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाए, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सामग्री की स्टॉक रजिस्टर में अद्यतन प्रविष्टि हो तथा प्रत्येक सामग्री की गिनती भौतिक रूप से सुनिश्चित की जाए। सामग्री के सुरक्षित भंडारण हेतु सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई और संबंधित पुलिस पदाधिकारी को पर्याप्त सुरक्षा बल की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त चुनाव सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!