राजनीति
आरपीएफ उप निरीक्षक दिनेश चौधरी को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित, बक्सर में हुआ भव्य स्वागत
बक्सर। बक्सर के आरपीएफ उप निरीक्षक दिनेश चौधरी को राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त भारतीय पुलिस पदक (आईपीएम) को वलसाड (गुजरात) मे मनाए जा रहे आरपीएफ रेजिंग डे 2025 के समारोह में केंद्रीय रेल मंत्री भारत सरकार अश्वनी वैष्णव के द्वारा भारतीय पुलिस पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह पुरस्कार इनके 36 साल के बेदाग सेवा, अनुशासन, ईमानदारी और उत्कृष्ट सेवा के फल स्वरुप राष्ट्रपति द्वारा दिया गया। यह पुरस्कार पाकर उप निरीक्षक काफी हर्षित एवं गौरवान्वित हैै। भारतीय पुलिस पदक को प्राप्त कर लौटने पर निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार, उप निरीक्षक विजेंद्र मुवाल, सहायक उप निरीक्षक उमेश राय सहित अधिकारी एवं जवानों तथा बक्सर के समाजसेवी गणमान्य लोगों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।










