बक्सर में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान
बक्सर। आगामी विधानसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर जिला निर्वाचन सह जिला पदाधिकारी, बक्सर के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रखंडों में मतदाता जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए। इस अभियान में मुख्य स्लोगन के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया, जिनमें शामिल हैंरू “लोकतंत्र का पर्व महान, करें सभी मिलकर मतदान।”, “हर वोट है अनमोल, यही है लोकतंत्र का मूल।”, “शत-प्रतिशत मतदान से ही सशक्त होगा लोकतंत्र।” और “छोड़ें न कोई मौका, मतदान है सबका अधिकार।” स्वीप कोषांग बक्सर के नेतृत्व में प्रखंड और पंचायत स्तर पर निरंतर रचनात्मक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक मतदाता विधानसभा चुनाव में भाग लें।
वही आगामी विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर जिला निर्वाचन सह जिला पदाधिकारी, बक्सर के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रखंडों में मतदाता जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए। इस अभियान का उद्देश्य लोगों में मतदान के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाना है। मुख्य स्लोगन के रूप में मतदाताओं को यह संदेश दिया गया कि “लोकतंत्र का पर्व महान, करें सभी मिलकर मतदान।”, “हर वोट है अनमोल, यही है लोकतंत्र का मूल।”, “शत-प्रतिशत मतदान से ही सशक्त होगा लोकतंत्र।” और “छोड़ें न कोई मौका, मतदान है सबका अधिकार।” स्वीप कोषांग बक्सर उप विकास आयुक्त के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन के निर्देशन में प्रखंड और पंचायत स्तर पर निरंतर रचनात्मक गतिविधियाँ चला रहा है, ताकि अधिक से अधिक मतदाता आगामी विधानसभा चुनाव में सक्रिय रूप से भाग लें।
वही जिला अंतर्गत इटाढ़ी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बैकुंठपुर में पॉक्सो एक्टका प्रशिक्षण एवं मतदाता जागरूकता (स्वीप) का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को सुरक्षा की जानकारी दी गयी। बालक एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में बताया गया यथारू बच्चों से संबंधित सलाह, बाल विवाह रोकथाम, कानूनी जागरूकता, उच्च शिक्षा, विविध पहलुओं के माध्यम से बच्चों का सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण, लिंग चयन प्रतिषेध, लैंगिक भेदभाव पर रोक, दहेज़ रोकथाम, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, लिंग संवेदीकरण, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं महिला हेल्पलाइन 181 कार्य स्थल पर यौन हिंसा, इमरजेंसी नंबर 112 है। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास की टीम जिला मिशन समन्वयक चंदन कुमार, लैंगिक विशेषज्ञ शिवांगी, कानूनी सलाहकार रीमा कुमारी, एमटीएस मुकेश कुमार, विद्यालय प्रधानाध्यापक अमित कुमार और विद्यालय के शिक्षक समेत लगभग-50 बच्चे मौके पर उपस्थित थे।












