BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

जीएसटी संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों और नागरिकों को मिलने वाले लाभ को लेकर किया गया जागरूकता कार्यक्रम

बक्सर। जीएसटी बचत उत्सव के तहत आज शहर के एम.जी. रेजिडेंसी बक्सर में शहर के सम्मानित व्यापारीगण, प्रबुद्ध नागरिक तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के साथ जीएसटी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन तथा संचालन का कार्य हनुमान प्रसाद अग्रवाल द्धारा किया गया। मंचासिन वक्ताओं में शिवजी खेमका, प्रकाश पाण्डेय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंधी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि को शहर के सम्मानित व्यापारीगण द्धारा अंगवस्त्र एवं माला से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के स्वागत भाषण में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि इस देश की आजादी के बाद इस लोकतंत्र के देश में जो भी नेता सिंहासन पर बैठा वह अपने को राजा समझ बैठा, लेकिन 2014 में देश का एक ऐसा बेटा इस लोकतंत्र की गद्दी पर बैठा जिसकी कथनी और करनी जन जन के लिए दोनों मायने रखती है। उन्होंने समाज के हर वर्ग के बारे में गंभीरता और गहनता से बिचार कर अनेकों योजनाएं बनाई और उसे मूर्त रूप दिया, जिसमें जीएसटी भी है। जीएसटी में संशोधन से देश के व्यवसायिक वर्ग को ही नही बल्कि आम जनो को भी फायदा पहुंचा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने अपने उद्बबोधन मे कहा की प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, सरल एवं न्याय संगत बनाया गया है। इन सुधारो से व्यापारियों को सुविधा, उपभोक्ताओं को लाभ तथा राज्यों को समुचित राजस्व सुनिश्चित हुआ है। मध्यमवर्ग को राहत पहुंचाने हेतु 12 लाख तक की वार्षिक आय को कर मुक्त करने का निर्णय एक ऐतिहासिक कदम है। इससे करोड़ों परिवारों को आर्थिक सुरक्षा एवं क्रय शक्ति प्राप्त हुई है। उन्होंने आगे कहा की कैसर के 33 दवाओं पर जीएसटी 0 प्रतिशत कर देश के करोड़ों लोगों को फायदा पहुंचाया है, स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देने और स्थानीय उद्योगों और लघु उद्मो को सशक्त बनाने की नीति ने आत्मनिर्भरता की भावना को सुदृढ़ किया है। इससे राष्ट्रीय गौरव की भावना और वोकल फाॅर लोकल का संकल्प जन जन तक पहुंचा है। अन्त में उन्होंने कहा की माननीय प्रधानमंत्री को उनके दूरदर्शी नेतृत्व शासन निर्णय एवं राष्ट्र हित में किये गए ऐतिहासिक सुधारो के लिए हार्दिक धन्यवाद। इन सुधारो को धन-धन तक पहुंचाने हेतु देशव्यापी जागरूकता अभियान चलाएगा ताकि आम जनों को इस घटते जीएसटी का लाभ समझ में आए और वह इसका फायदा उठा सके। कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित व्यापारीगण, प्रबुद्ध नागरिक और बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!