आरके ज्वेलर्स ने आरके गोल्ड ऐप का किया शुभारंभ, घर बैठे सोना-चांदी की आसान खरीदारी और निवेश की सुविधा हुई उपलब्ध
बक्सर। त्योहारी माहौल में जहां पूरा शहर धनतेरस और दीपावली की तैयारियों में व्यस्त है, वहीं यमुना चैक स्थित आर.के. ज्वेलर्स (राजकिशोर गोल्ड ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड) ने अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ी और आधुनिक सुविधा की शुरुआत की है। रविवार को आर.के. ज्वेलर्स की ओर से आरके गोल्ड ऐप का भव्य शुभारंभ किया गया। इस एप के माध्यम से अब ग्राहक घर बैठे ही सोना-चांदी की खरीददारी और निवेश कर सकेंगे।उद्घाटन समारोह के दौरान आर.के. ज्वेलर्स के प्रोप्राइटर विनय कुमार ने बताया कि डिजिटल युग में यह पहल ग्राहकों को सुरक्षित और पारदर्शी निवेश का अनुभव देगी। उन्होंने कहा कि हमने हमेशा अपने ग्राहकों की सुविधा को प्राथमिकता दी है। आरके- गोल्ड ऐप के माध्यम से अब हर वर्ग का व्यक्ति घर बैठे आसानी से सोना-चांदी खरीद सकेगा और निवेश भी कर पाएगा। यह न सिर्फ आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक है बल्कि धार्मिक मान्यता से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर पहले 100 ग्राहकों को 100 मिलीग्राम गोल्ड देकर सम्मानित किया गया, जिससे उपस्थित लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया।










