जेपी जयंती पर अश्विनी कुमार चौबे रहेंगे एक दिवसीय उपवास पर, लोकतांत्रिक शक्ति और राजनीति में शुचिता का करेंगे आह्वान
बक्सर। पूर्व मंत्री भारत सरकार अश्विनी कुमार चौबे 11 अक्टूबर 2025 को जेपी के जन्म दिवस के अवसर पर उनके पटना स्थित आवास पर लोकतांत्रिक शक्ति की मजबूती, राजनीति में सुचिता व आत्म शुद्धि हेतु एक दिवसीय उपवास पर रहेंगे। अखिल भारतीय संपूर्ण क्रांति संगठन के साथ जेपी सेनानी मंच एवं लोकतंत्र सेनानी मंच के संयुक्त तत्वावधान में लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के जन्म दिवस के अवसर पर जन्म जयंती आयोजित है जिसमें बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों से 1974 जेपी आंदोलन एवं आपातकाल के भुक्तभोगी सेनानी भाग लेंगे एवं नई पीढ़ी के साथ जेपी आंदोलन के संकल्प को दोहराएंगे। वही चैबे ने बताया कि जेपी के जन्म जयंती 11 अक्टूबर को उनके कदमकुआं, पटना स्थित आवास पर लोकतांत्रिक शक्ति की मजबूती, राजनीति में सुचिता व आत्म शुद्धि हेतु एक दिवसीय उपवास पर रहेंगे। 50 वर्ष पूर्व जिन मूल्यों को लेकर संपूर्ण क्रांति का बिगुल देश भर में बजाया था आज उसकी अनुभूति हो रही है और आने वाली युवा पीढ़ियों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध लोकतांत्रिक शक्ति को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर जेपी के अनुयायियों एवं दिवंगत जेपी सेनानियों के परिवार से युवा लोकतंत्र प्रहरी को बढ़ चढ़कर सम्मिलित होने का अपील किया है। इसी दिन भावी कार्यक्रम का आव्हान करेंगे। जेपी को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर सहित बड़े साहित्यकार एवं कवियों ने आंदोलन को काफी बल प्रदान किया था, आज पुनः उसे जगाने की जरूरत है। इसके पूर्व 7 अक्टूबर को संध्या में दिनकर स्मृति न्यास के संरक्षक होने के नाते प्रेमचंद्र रंगशाला पटना में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती के साथ रश्मिरथी पर भव्य नाट्य मंचन मुंबई सहित देश के कलाकारों द्वारा सुप्रसिद्ध निर्देशक मुजीब खान के निर्देशन में प्रस्तुत की जाएगी।










