बड़ी खबर
ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा और संचालन व्यवस्था की समीक्षा
बक्सर। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निदेशानुसार शुक्रवार को प्रखण्ड परिसर बक्सर स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। निरीक्षण के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के दिशा-निर्देश के आलोक में वेयर हाउस की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया। वेयर हाउस में लगा हुआ सीसीटीवी तथा अग्निशमन यंत्रों की क्रियाशीलता की जाँच की गई। वेयर हाउस में साफ-सफाई एवं बिजली संचालन आदि हेतु उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमण्डल बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।










