BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
धार्मिक

बक्सर क्षेत्र में अष्टमी पर मां महागौरी की हुई भव्य पूजा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

- नगर और प्रखंडों में नवरात्र की अष्टमी पर भक्तिमय माहौल, आरती और झांकियों ने बढ़ाई उत्सव की गरिमा


बक्सर/चौसा/इटाढ़ी/धनसोई/ब्रह्मपुर/डुमराँव /केसठ/चक्की/सिमरी/नावानगर।
जिले में नवरात्र की सप्तमी तिथि को पंडालों में विराजमान मां के कपाट जैसे ही खुले वैसे ही पूरा शहर जयकारे से गुंजमान हो उठा। देर रात तक लोग हर पंडाल में मां की भव्य विराजमान प्रतिमाओं के दर्शन पूजन करते रहे आज अष्टमी तिथि पर माता दुर्गा के दर्शन और पूजन को लेकर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्त व्रत रख घरों में पूजन करते रहे देर रात तक कहीं-कहीं हवन भी हुआ। बुधवार को हवन करने के साथ कन्या पूजन करते हुए लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे। अष्टमी के अवसर पर मां महागौरी की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। पंडितों ने वेद मंत्रों के बीच विशेष अनुष्ठान कराया और भक्तों ने मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। नगर के प्रमुख पूजा पंडालों को आकर्षक सजावट और रंगीन रोशनियों से जगमग कर दिया गया था। श्रद्धालु एक पंडाल से दूसरे पंडाल की ओर बढ़ते हुए माता के अलग-अलग स्वरूपों का दर्शन करते रहे। इस दौरान महिलाओं और बच्चों की भारी भीड़ रही। दिनभर आधी रात तक माता के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। घंटा-घड़ियाल और शंख की ध्वनि ने पूरे माहौल को और भी अधिक भक्तिमय बना दिया। शाम के समय आरती में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ जुटी रही। हर पंडाल और मंदिर में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। वहीं किला मैदान में दिन के समय कृष्णलीला और रात को रामलीला के मंचन ने धार्मिक उत्सव की गरिमा को और बढ़ा दिया। लोग न केवल पूजा-अर्चना में शामिल हुए बल्कि धार्मिक झांकियों और मेले का आनंद भी उठाते रहे। चारों ओर खिलौनों, श्रृंगार और प्रसाद की दुकानों की रौनक रही। भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। नगर के चौक-चौराहों और प्रत्येक प्रमुख पूजा पंडाल के समीप पुलिस बल के जवान तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने साफ संदेश दिया है कि विधि-व्यवस्था में किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और पुलिस पदाधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था न बिगड़े। इस प्रकार अष्टमी के दिन बक्सर नगर का वातावरण पूरी तरह भक्ति और आस्था से सराबोर रहा।
वहीं चौसा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडाल एवं मंदिरों में भक्तिमय माहौल बना रहा। वही चौसा प्रखंड में दुर्गा मंदिर में श्रद्वालओं ने नवरात्र के अष्टमी दिन मां महागौरी की पूजा अर्चना को लेकर भीड़ लगी रही। वही सभी मंदिरो और पंडालो के पास सभी लोग पूजा करते रहे और संध्या में माता रानी की विशेष आरती में भीड़ लगी रही और सभी लोग मां दुर्गा का दर्शन करने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान जाकर दुर्गा जी का दर्शन करते है और और प्रसाद ग्रहण करते।
वहीं इटाढ़ी में अष्टमी तिथि पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप, मां महागौरी की श्रद्धापूर्वक आराधना की। सुबह से ही मंदिरों और पूजा पंडालों में भक्तों का तांता लगा रहा। नव मां दुर्गा धाम मंदिर और पूरब टोला अष्टभुजी देवी मंदिर में सजी प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। विशेषकर महिलाओं की भारी भीड़ सुबह से ही पूजा-अर्चना में लगी रही।
वहीं ब्रह्मपुर में नवरात्र के अवसर पर माता दुर्गा के दिव्य स्वरूप का दर्शन व पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बाबा बरमेवर नाथ मंदिर परिसर, चौरास्ता, रघुनाथपुर, चंद्रपुरा, बगेन, भदवर समेत विभिन्न गांवों में देवी मां के अलग-अलग रूपों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। अष्टमी की रात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महानिशा पूजा संपन्न हुई। ढोल-नगाड़े, शंख और घंटा ध्वनि के साथ हुए आरती कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और प्रसाद का आनंद लिया।
वही डुमरांव में नवरात्र की अष्टमी तिथि पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों और पूजा पंडालों में भक्तिमय वातावरण बना रहा। सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचते रहे। डुमरांव प्रखंड के मां महागौरी की पूजा के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। संध्या समय आयोजित विशेष आरती में महिलाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भक्त एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाकर मां दुर्गा के दर्शन करते रहे। जगह-जगह सजे पंडालों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया।

 

गोलंबर स्थित मां भगवती की प्रतिमा
रेहियां, डुमरांव मां भगवती की प्रतिमा
पश्चिम तिवारी टोला, डुमरांव मां भगवती की प्रतिमा
जंगल बाजार रोड, डुमरांव मां भगवती की प्रतिमा
श्री युवा कला निकेतन बक्सर मां भगवती की प्रतिमा

पीपरपाती रोड बक्सर में मां भगवती की प्रतिमा
सिविल लाईन्स क्लब, बक्सर मां भगवती की प्रतिमा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!