भाजपा के अलीगढ़ सांसद सतीष गौतम ने चुनावी तैयारियों को लेकर की बैठक
बक्सर। भारतीय जनता पार्टी के अलीगढ़ सांसद सतीष गौतम बक्सर लोकसभा चुनाव प्रभारी के रूप में बक्सर भाजपा कार्यालय पहुँचे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन और संचालन लक्ष्मण शर्मा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं “बन्दे मातरम” के साथ हुई। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने सांसद सतीष गौतम का स्वागत किया और परिचय कराया। सांसद ने सभी जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, विधानसभा संयोजक, चारों विधानसभा के विस्तारक और मंडल अध्यक्षों से परिचय लेकर संगठनात्मक कर्तव्य, जिम्मेदारी और बूथ स्तर के कार्यों का फीडबैक लिया। उन्होंने आगामी चुनाव में संगठनात्मक सफलता और राष्ट्रहित में मजबूत सरकार बनाने पर बल दिया। बैठक में विनोद राय, धनंजय त्रिगण, सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित रहे। जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय ने जानकारी प्रदान की।










